मणिपुर के रहस्यमय तथ्य: चमत्कारों से भरा एक सच!

Published
Source: Travel Earth

“भारत एक ऐसा देश है जो विविधता, सौंदर्य, और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से भरा है। यहाँ हर राज्य अपनी खासियत और विशेषताओं से भरा हुआ है। एक ऐसा राज्य जिसकी सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों को देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है, वह है – ‘मणिपुर’। यह छोटे से लेकर बड़े पर्वत और मैदानों से घिरा हुआ राज्य Indian Subcontinent के नॉर्थईस्ट रीजन में स्थित है।

भले ही आज मणिपुर किसी और वजह से विवादों में घिरा हुआ है, लेकिन मणिपुर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के घने जंगल, अपार बगीचे, विशाल बांध, झीलें और नदियाँ दर्शकों को मन भर देते हैं। तो चलिए थोड़ा नेगेटिविटी (Negativity) से परे आज हम बात करेंगे मणिपुर के उन इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Interesting Facts) के बारे में जिन्हें शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

‘माँ की मार्केट’

देखिए मणिपुर का मतलब होता है ‘मणियों की भूमि’ या ‘मणि की भूमि’। यहाँ आपको ईमा मार्केट मिलेगी, जो मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित एक अद्भुत मार्केट है, जिसे पूरी तरह से महिलाएं चलाती हैं। इसे इमा कीथेल भी कहते हैं, जिसका अर्थ होता है ‘माँ की मार्केट’।

भारतीय राष्ट्रीय सेना युद्ध संग्रहालय

आपको मणिपुर में भारतीय राष्ट्रीय सेना युद्ध संग्रहालय (Indian National Army War Museum) भी देखने को मिलेगा, जो मणिपुर के मोइरांग नगर में स्थित एक अद्भुत स्थल है, जिसे Second World War के बहादुर सैनिकों को समर्पित किया गया है। इस संग्रहालय में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने जो वीरता और साहस से लड़ाई की थी, उन्हें याद करते हुए इसे स्थापित किया गया है।

पोलो स्पोर्ट्स

पोलो स्पोर्ट्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, ये खेल मणिपुर से ही निकला है। इसमें घुड़सवार खिलाड़ी अपने घोड़े पर बैठकर पोलो स्टिक का इस्तेमाल करके गोल करते हैं।

मणिपुर के लोगों के लिए बस एक खेल नहीं, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान का भी हिस्सा है। मणिपुर में खेले जाने वाला ये खेल लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। यह खेल भारतीय संस्कृति और ट्रेडिशन का अभिन्न अंग है जो विदेशी खिलाड़ियों को भी आकर्षित करता है।

फ्लोटिंग नेशनल पार्क

फ्लोटिंग नेशनल पार्क मणिपुर के लोकटक झील पर स्थित है। यह एक खूबसूरत स्थान है, जो अन्य नेशनल पार्क से अलग है। यहाँ के बचे हुए स्वैम्प जल पर तैरते हैं, और इसे देखने के लिए लोग बड़ी उत्साह से यहाँ आते हैं। इसलिए, जब मणिपुर आएं, तो फ्लोटिंग नेशनल पार्क का भी जरूर दौरा करें। क्योंकि ऐसा Floating National Park आपको पूरी दुनिया में केवल भारत में ही देखने को मिलेगा।

म्यांमार में वीजा फ्री एंट्री

भारत में बांस की 126 प्रजातियाँ हैं और उनमें से 53 मणिपुर में पाई जाती हैं। पूर्वोत्तर राज्य में सालाना 10 लाख टन से अधिक बांस का प्रोडक्शन होता है। इसके अलावा भारतीय नागरिक के तौर पर आप मोरेह के माध्यम से केवल 20 रुपये में म्यांमार में वीजा फ्री एंट्री भी ले सकते हैं।

ये फैक्ट्स मणिपुर के सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अनोखेपन को बेहतरीन ढंग से दर्शाते हैं। अगर आपने अभी तक इस राज्य के सौंदर्य का आनंद नहीं लिया है, तो यहाँ की यात्रा आपके लिए अनुभवों से भरी होगी। इसलिए जैसे ही सब शांत होने लगे वैसे ही भारत के इस अभिन्न अंग को एक्स्प्लोर करना न भूले।”

रिपोर्ट: करन शर्मा