Narendra Modi Oath Ceremony: गृह, रक्षा, वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रालय भाजपा रखेगी अपने पास!

Published
Narendra Modi oath ceremony
Narendra Modi oath ceremony

Narendra Modi Oath Ceremony: आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले है। पं. जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी हैट्रिक बनाने वाले दूसरे पीएम होंगे। आज शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में कई विदेशी मेहमान भी शामिल होने वाले हैं। इस बीच नए संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए लगातार फोन किए जा रहे हैं।

गृह, रक्षा, वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रायल बीजेपी के पास

बता दें कि, सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति में शामिल चार मंत्रालयों- गृह, रक्षा, वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रायल सहयोगी दलों को नहीं दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक, जो मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी, उनमें गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा जैसे मंत्रालय अपने पास ही रखने वाली है। ये सभी ऐसे मंत्रालय हैं, जो मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल के दौरान भाजपा के ही पास हैं।

लेखक: रंजना कुमारी