महाराष्ट्र में नहीं थम रहे है हिट एंड रन के केस, नासिक सड़क हादसे में गई एक महिला की जान

Published

Nashik Hit and Run Case: महाराष्ट्र में हिट एंड रन के केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुणे और मुंबई के बाद अब नासिक से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बता दें, नासिक के गंगापुर रोड पर एक महिला (वर्ष 36) जा रही थी तभी पीछे से उसे एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम वैशाली शिंदे है। गंगापुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेखक-प्रियंका लाल