नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए NCP (अजित पवार गुट) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहले लिस्ट में 38 कैंडिडेट्स के नाम हैं, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से मैदान में होंगे. इससे पहले मंगलवार देर रात शिंदे गुट की शिवसेना ने भी 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी.
NCP (अजित पवार गुट) के 38 कैंडिडेट्स
- अजित पवार- बारामती
- छगन भुजबल – येवला
- दिलीप वाल्से-पाटिल – अंबेगांव
- हसन मुश्रीफ – कागल
- धनंजय मुंडे- पराली
- नरहरि ज़िरवाल – ढिंडोरी
- धर्मराव बाबा अत्राम – अहेरी
- अदिति तटकरे – श्रीवर्धन
- अनिल भाईदास पाटिल – अमलनेर
- संजय बंसोड – उदगीर
- राजकुमार बडोले – अर्जुनी मोरगांव
- प्रकाशदादा सोलनाके – माजलगांव
- मकरंद पाटिल- वाई
- माणिकराव कोकाटे – सिन्नर
- दिलीप मोहिते – खेल आलंदी
- संग्राम जगताप – अहमदनगर शहर
- दत्तात्रेय भरणे – इंदापुर
- बाबासाहेब पाटिल – अहमदपुर
- दौलत दरोदा – शाहपुर
- अन्ना बनसोडे – पिंपरी
- नितिन पगार-कलवान
- आशुतोष काले – कोपरगाव
- किरण लाहमाते – अकोले
- चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे – बसमत
- शेखर निकम – चिपलूम
- सुनील शेलके – मावल
- अतुल बेंके – जुन्नर
- यशवन्त विट्ठल माने – मोहोल
- चेतन तुपे-हडपसर
- सरोज अहिरे – देवलाली
- राजेश पाटिल-चाणगढ़
- हिरामन खोसकर – इगतपुरी
- राजू कारेमोरे – तुमसर
- इंद्रनील नाइक – पुसाद
- सुलभा खोडके – अमरावती शहर
- भरत गावित – नवापुर
- निर्मला उत्तरमराव विटेकर – पाथरी
- नजीब मुल्ला- मुंब्रा-कलवा
महायुति ने अब तक 182 नामों की घोषणा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा कर दी है. इसमें भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स , शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 कैंडिडेट्स और अजित पवार गुट ने 38 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की हैं.
ये भी पढ़ें : गाजियाबाद के बाद बाराबंकी से वायरल हुआ घिनौनी हरकत का वीडियो, ढाबे में लोगों को खिलाता था थूक वाली रोटी
20 नवंबर को वोटिंग
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है.