Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 60 लोगों की मौत

Published
Nepal Floods : 60 people died due to floods and landslides in Nepal

नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कम से कम 60 लोगों (Nepal Floods) की मौत हो गई है। सरकार ने खोज और बचाव अभियान के लिए 20,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

बाढ़ के कारण 24 घंटों में 60 लोगों की मौत

काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर वाली काठमांडू घाटी में ही ढलानों पर जलभराव और भूस्खलन के कारण एक ही दिन में 34 मौतें दर्ज की गईं। बागमती प्रांत के पांच अलग-अलग जिलों में अतिरिक्त 19 मौतें दर्ज की गईं, जबकि कोशी प्रांत में पिछले 24 घंटों में 7 मौतें दर्ज की गईं। पुलिस के अनुसार, देश भर में दर्जनों लोग लापता हैं। हेलिकॉप्टरों, मोटरबोटों और अन्य संभावित साधनों के साथ बचाव अभियान जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों ने 1415 लोगों को बचाया

काठमांडू घाटी पुलिस कार्यालय के SSP बिनोद घिमिरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि काठमांडू में 11, ललितपुर में 18 और भक्तपुर में 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत की सूचना मिली। वही सुरक्षा एजेंसियों, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल (APF) और नेपाल पुलिस ने घाटी के विभिन्न स्थानों से करीब 1415 लोगों को बचाया।

कोशी प्रांत के CM ने किया कोशी बैराज का दौरा

नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवानों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिप-लाइन बचाव और लंबी-लाइन बचाव तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेपाल के कोशी प्रांत के सीएम हिकमत कुमार कार्की ने बढ़ते जल स्तर की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सुपौल में कोशी बैराज का दौरा किया।

नेपाल में इस वर्ष औसत से ज्यादा वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से शुक्रवार सुबह तक देश में 1,586.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यह देश के औसत मानसून वर्षा से 107.2 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत अधिक है। आम तौर पर नेपाल में चार महीनों- जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में औसतन 1,472 मिमी बारिश होती है। 2023 में नेपाल में इस दौरान केवल 1,303 मिमी बारिश हुई। जो औसत का 88.5 प्रतिशत है।

-गौतम कुमार