Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में गिरी, 63 लोग लापता

Published
Nepal Landslide
Nepal Landslide

Nepal Landslide: शुक्रवार यानी आज नेपाल में बड़ा हादसा हो गया। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण करीब 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई। दोनों बसों में ड्राइवर समेत 63 लोग शामिल थे। यह हादसा आज सुबह लगभग 3 बजे हुआ।

ड्राइवर सहित 63 लोग थे सवार

चितवन के मुख्य जिलाधिकरी इंद्रदेव यादव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों बसों में बस ड्राइवरों के साथ-साथ करीब 63 लोग सवार थे। मुख्य जिलाधिकरी ने बताया कि हम घटनास्थल पर टीम के साथ मौजूद हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों नेपाल लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है।

बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं

जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बाताया कि, भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की दो बसें बही। दोनों बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, काठमांडू जा रही बस में एक में 24 लोग और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे। अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि गणपति डीलक्स में सवार 3 यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। बता दें कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।”

लेखक: रंजना कुमारी