दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को मिला नया आधिकारिक निवास; घर की शिफ्टिंग का वीडियो आया सामने…

Published

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस का 6-फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला पहले अरविंद केजरीवाल के नाम पर आवंटित था, जो 2015 से इसमें रह रहे थे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने यह बंगला तीन दिन पहले ही खाली किया है और अब फिरोजशाह रोड पर अपनी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य के यहां रहने के लिए चले गए हैं।

मुख्यमंत्री के घर की शिफ्टिंग शरू; वीडियो आया सामने…

आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक इसी बंगले में रहेंगी। वर्तमान में, वह मथुरा रोड के एबी -17 नंबर बंगले में रह रही हैं, जो पहले मनीष सिसोदिया के नाम से आवंटित था। लोक निर्माण विभाग ने यह बंगला अब आतिशी के नाम पर आवंटित कर दिया है।