New Rules from July 1st: 1 जुलाई से देश में लागू होंगे 3 नए क्रिमनल लॉ

Published

New Rules from July 1st: भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीक इन कानूनों का आधार बनाया गया, जिससे ये दुनिया में सबसे आधुनिक कानून बनेंगे।

भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS), क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CRPC) की जगह भारतीय नागरिक संहिता (BNSS) और एविंडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य (BSA) अधिनियम लागू होगा।

1 जुलाई, 2024 से भारत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू हो जाएगी। अब पुलिस और न्यायपालिका भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ही काम करेगी। वहीं अब पहले की 511 धाराओं की जगह पर सिर्फ 358 धाराएं ही लागू होंगी।

लेखक: रंजना कुमारी