रूपनगर पहुंचे पंजाब BJP के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़, AAP पर साधा निशाना

Published

रूपनगर/पंजाब: आज पंजाब बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ रूपनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मौजूदा राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। जाखड़ ने जहां पंजाब सरकार को बाढ़ के पहले से इंतजाम नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

‘AAP’ पर जमकर बरसे सुनील जाखड़

उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित इलाकों में प्रभावित लोगों को राहत देने में भी नजर नहीं आ रही है। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं। अगर उनके खराब रवैये के कारण वे हड़ताल पर चले गए होते, तो राहत कैसे मिलती? उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि, “वे अहंकार दिखाते हैं और अब रोपड़ के विधायक को अपनी गलती का एहसास हो गया है।”

कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “भाजपा पंजाब में विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही है, जबकि पंजाब कांग्रेस अब सरकारी विपक्षी पार्टी बन गई है।  कांग्रेस ने पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं की पीठ में छुरा घोंपा है। कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के प्रति ईमानदार है और लोगों को हर तरह की राहत दी जाएगी लेकिन भगवंत मान केजरीवाल को छोड़ पंजाब की बागडोर संभालनी चाहिए। पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म तो नहीं हुआ पर महंगा जरूर हो गया है।”

लेखक: विशाल राणा