नेमार जूनियर के नाम हुई खास उपलब्धि, ब्राजील के सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बने

Published
DOHA, QATAR - DECEMBER 05: Neymar of Brazil celebrates following the FIFA World Cup Qatar 2022 Round of 16 match between Brazil and South Korea at Stadium 974 on December 05, 2022 in Doha, Qatar. (Photo by Alex Livesey - Danehouse/Getty Images)

नई दिल्ली/डेस्क: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर के नाम अब एक बेहद ही खास उपलब्धि हो गई है। नेमार ने अब ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले को भी पीछे छोड़ दिया है। नेमार जूनियर अब ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए है।

नेमार ने ये खास उपलब्धि बोलीविया के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हासिल की है। अब नेमार के नाम 78 गोल हो गए है। इससे पहले ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले के नाम 70 से ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड था, जो अब नेमार ने तोड़ दिया है।

ब्राजील के ऑल टाइम गोल स्कोरर बने नेमार

बोलीविया के खिलाफ खेले गए मैच में नेमार ने 61वें मिनट में गोल दागा था। ये उनका 78वां ऐतिहासिक गोल था। इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मुकाबले चल रहे हैं।

जिसमें पहला मुकाबला बोलीविया और ब्राजील के बीच खेला गया। इस मैच में ब्राजील ने 5-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में ब्राजील की तरफ से रोद्रिगो ने दो गोल, नेमार जूनियर ने 2 गोल और रफीनिया ने भी 1 गोल दागा।

नेमार से पहले ब्राजील के ऑल टाइम गोल स्कोरर का रिकॉर्ड पेले के नाम था। पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच खेलते हुए 77 गोल गादे थे।

इंजरी के बाद नेमार की शानदार वापसी

बता दें, लंबे समय से इंजरी के गुजरने के बाद अब नेमार जूनियर ने मैदान पर शानदार वापसी की है। इंजरी से पहले नेमार फीफा विश्व कप 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

जिसके बाद उन्होंने अब अपने अंदाज में वापसी की है। वहीं नेमार अब सऊदी प्रो लीग में भी खेलते हुए नजर आएंगें। जिसके लिए उन्होंने सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल के लिए साइन किया है। इस क्लब के साथ नेमार ने 2 साल तक के लिए साइन कर लिया है।

लेखक- विशाल राणा