निशिकांत दुबे ने फिर अपने तीखे सवालों से महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा

Published

नई दिल्ली/डेस्क: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच जो विवाद चल रहा है, वह अब भी न तो सुधर रहा है और न ही शांत होने का नाम ले रहा है। निशिकांत दुबे ने बुधवार को मोइत्रा पर फिर से हमला किया है। उन्होंने पैसों के बदले सवाल पूछने के मामले को लेकर कहा है कि इस मामले में सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

निशिकांत दुबे ने पूछे सवाल

सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि इस पूरे मुद्दे का महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने महुआ मोइत्रा से कुछ सवाल पूछ पूछे हैं और साथ ही उन्होंने उनसे महुआ मोइत्रा से इन सवालों की जवाबदेही मांगी।

  • बई में एनआईसी (NIC) का मेल खोला था या नहीं?
  • उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?
  • पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं?
  • क्या आपको विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने के एक दिन पहले, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के खिलाफ तब आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे को संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत को लेकर आश्वासन दिया था।

निशिकांत दुबे ने लगाए ये आरोप

कुछ समय पहले, निशिकांत दुबे ने संसद में महुआ मोइत्रा के खिलाफ अडानी ग्रुप को लेकर सवालों के बदले उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इस मामले पर एथिक्स कमेटी ने जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद हीरानंदानी ने पैसे देने की बात मानी थी।

महुआ मोइत्रा ने किया था पलटवार

महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के आरोपों का पलटवार करते हुए इसे बीजेपी का हिट जॉब करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पहले निशिकांत दुबे की फर्जी डिग्री की जांच होनी चाहिए। वहीं, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी बैष्णव ने निशिकांत दुबे के आरोपों को लेकर बयान दिया कि रिश्वत के बदले सवाल करने के आरोप गंभीर हैं।

लेखक: करन शर्मा