नीति आयोग की बैठक शुरू, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर किया जाएगा ध्यान केंद्रित

Published

Niti Aayog Meeting Today: 27 जुलाई शनिवार यानी आज नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं।

नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचीं हुई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

कांग्रेस शासित राज्यों के CM ने बैठक का किया बहिष्कार

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। साथ ही इसका बहिष्कार भी किया है। कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। साथ ही इसका बहिष्कार भी किया है। बैठक में शामिल होने से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, पुड्डुचेरी के एन रंगास्वामी ने इंकार किया है।