“घटना से पहले कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था”- अमित शाह के दावे पर बोले केरल के CM

Published
Heavy landslides in Wayanad
Heavy landslides in Wayanad

Heavy landslides in Wayanad: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की गृह मंत्री अमित शाह के दावे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कहना है कि भूस्खलन की घटना से पहले कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि ये आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि, “इस इलाके के लिए रेड अलर्ट नहीं किया गया था। हालांकि, घटना के होने के कुछ घंटों बाद अलर्ट जारी किया गया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (31 जुलाई) को लोकसभा में कहा कि, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं देश के लिए कुछ स्पष्ट करना चाहता हूं। वे पूर्व चेतावनी की बात करते रहे हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को भारत सरकार ने केरल सरकार को पूर्व चेतावनी दी थी-घटना से 7 दिन पहले और फिर 24 और 25 जुलाई को भी पूर्व चेतावनी दी गई। 26 जुलाई को चेतावनी दी गई कि 20 सेमी. से अधिक भारी वर्षा की संभावना है और भूस्खलन की संभावना है, मिट्टी का बहाव हो सकता है और इसमें लोगों की जान जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Heavy landslides in Wayanad: वायनाड में मरने वालों की संख्या 164, राज्य राजस्व विभाग ने दी जानकारी