भारत के बाद अब चीन भी हुआ राममय, राम की भक्ति में डूबे चीनी सैनिक

Published

नई दिल्ली/डेस्क: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं। यह समारोह देश और दुनिया भर में देखा गया, जिसमें सीमा पर तैनात वीर जवानों ने भी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। चीनी सैनिकों ने भी प्रभु राम की भक्ति में डूबकी मारी, और उन्होंने भारतीय जवानों के साथ मिलकर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है।

वीडियो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शॉट किया गया है, जहां भारत और चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती की है। चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों से राम मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस दौरान ‘जय श्री राम’ का नारा भी सीखा। कुछ बार के प्रैक्टिस के बाद चीनी सैनिकों ने भी भारतीय सैनिकों के साथ मिलकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सब दोनों पक्षों के बीच एक बैठक के दौरान घटित हुआ है, जिसमें भारतीय सैनिक और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कर्मी शामिल थे। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है और इसे तीन महीने पहले का माना जा रहा है।

लेखक: करन शर्मा