Odisha CM Swearing-in Ceremony: ओडिशा में 10 जून की जगह अब 12 जून को होगा CM शपथ ग्रहण समारोह

Published
Odisha CM Swearing-in Ceremony
Odisha CM Swearing-in Ceremony

Odisha CM Swearing-in Ceremony: ओडिशा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम 10 जून को होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम 12 जून को होगा।

11 जून को विधायक दल की बैठक

बता दें कि 11 जून को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा ने इस बार 147 सीटों वाले ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की है। राज्य में सीएम पद के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां काफी जोरों पर हैं। वहीं, अभी तक भाजपा की ओर से सीएम पद के दावेदार की घोषणा नहीं की गई है।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद ही ओडिशा के नए सीएम के नाम को फाइनल किया जाएगा। बता दें कि ओडिशा का सीएम बनने की रेस में सबसे पहला नाम धर्मेंद्र प्रधान का है, जिन्हें हाल ही में संबलपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई है।

हालांकि, उनके मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के आसार भी नजर आ रहे हैं। वहीं, ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल भी एक दावेदार हो सकते हैं, लेकिन जो बात उनके खिलाफ है वो यह है कि वे चुनाव हार चुके हैं। और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और जम्मू-कश्मीर के एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू भी मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं।

लेखक: रंजना कुमारी