रांची में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी की बिगड़ी तबीयत, नहीं ले सकेंगे भाग!

Published
INDIA bloc’s show of strength in Ranchi
INDIA bloc’s show of strength in Ranchi

INDIA bloc’s show of strength in Ranchi: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो गया है। वहीं अब दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आज इंडिया ब्लॉक की रैली का आयोजन झारखंड की रांची में किया गया है। जहां गठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचेंगे। जिनमें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी नेता फारुक अब्दुल्ला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी से डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) से प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य के साथ अन्य नेता शामिल हैं।

राहुल गांधी की बिगड़ी तबीयत, नहीं ले सकेंगे भाग!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इस रैली में भाग नहीं ले सकेंगे। कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

सुनीता केजरीवाल ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में होंगी शामिल
झारखंड के रांची में स्थित प्रभात तारा मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली का आयोजन किया गया है। बता दें इस रैली में 14 दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, ‘इंडिया उलगुलान न्याय महारैली’ में हिस्सा लेने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंच गए हैं।