Pakistan Viral Video: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में कानून और न्याय व्यवस्था का डर लोगों में जरा भी नहीं है।
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला मीडिया के सामने मुस्कुरा रही है। साथ ही अपने हाथ से इशारा भी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार SUV चलाते समय 2 लोगों की जान ले ली है और 3 अन्य लोगों को घायल कर दिया। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी महिला की मुस्कान से यह साफ नजर आ रहा है कि उसे इस हादसे पर जरा भी दुख नहीं है। वहीं इस महिला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह कहती हुई दिखाई दे रही है कि “तुम लोग मेरे बाप को नहीं जानते”। पाकिस्तानी महिला के वायरल वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही हादसे के बाद महिला की मुस्कान पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम नताशा दानिश है। वह पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन दानिश इकबाल की पत्नी है। 19 अगस्त को नताशा दानिश ने कराची के करसाज रोड पर अपनी लैंड क्रूजर से बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को कुचल दिया था। इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई थी वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं।