Paris Olympic 2024 1st August Schedule: आज एक्शन में नज़र आएंगे भारतीय एथलीट्स, जानें 1 अगस्त का शेड्यूल

Published
Paris Olympic 2024 1st August Schedule
Paris Olympic 2024 1st August Schedule

Paris Olympic 2024 1st August Schedule: 1 अगस्त गुरुवार यानी आज पेरिस ओलंपिक 2024 का छठा दिन है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अभी तक 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। दोनों ही मेडल शूटिंग में भारत ने हासिल किए हैं। निशानेबाज मनु भाकर ने पहला सिंगल्स मुकाबले में मेडल जीता है और फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में निशानेबाज सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने दूसरा ब्रॉन्ज जीता है। आज भारतीय एथलीट्स बैडमिंटन, बैडमिंटन, गोल्फ़, मुक्केबाज़ी और आर्चरी के साथ कई खेल में हिस्सा लेंगे। आज तमाम भारतीय एथलीट्स एक्शन में नज़र आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन का शेड्यूल क्या रहेगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 1 अगस्त का शेड्यूल

तीरंदाजी (Archery)

  • दोपहर 12:00 बजे – पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 64 – प्रवीण जाधव बनाम वेनचाओ काओ (सीएचएन)

एथलेटिक्स (Athletics)

  • सुबह 11:00 बजे – पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक – परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकाश सिंह
  • दोपहर 12:50 बजे- महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक – प्रियंका गोस्वामी

बैडमिंटन (Badminton)

  • शाम 4:30 बजे – पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम आरोन चिया/सोह वूई यिक (एमएएस)
  • शाम 5:40 बजे – पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 – एचएस प्रणय बनाम लक्ष्य सेन
  • रात 10:00 बजे – महिला एकल राउंड ऑफ 16 – पीवी सिंधु बनाम हे बिंग जिओ (सीएचएन)

मुक्केबाज़ी (Boxing)

  • दोपहर 2:30 बजे – महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 – निकहत ज़रीन बनाम वू यू (सीएचएन)

गोल्फ़ (Golf)

  • दोपहर 12:30 बजे – पुरुष राउंड 1 – गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा

हॉकी (Hockey)

  • दोपहर 1:30 बजे – पुरुष पूल बी – भारत बनाम बेल्जियम

नाव चलाना (Sailing)

  • 3:45 दोपहर – पुरुषों की धिंगी रेस 1 – विष्णु सरवनन
  • शाम 5:50 बजे – पुरुषों की धिंगी दौड़ 2 – विष्णु सरवनन
  • शाम 7:05 बजे – महिलाओं की धिंगी दौड़ 1 – नेथ्रा कुमानन
  • 8:13 रात – महिलाओं की धिंगी दौड़ 2 – नेथ्रा कुमानन

शूटिंग (Shooting)

  • दोपहर 1:00 बजे – पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल – स्वप्निल कुसाले
  • दोपहर 3:30 बजे – महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन – सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल

यह भी पढ़ें – भारत को लगा बड़ा झटका, प्री क्वार्टर फाइनल में हारी मनिका बत्रा