Paris Olympic 2024: अमित शाह ने की विनेश फोगाट की हौसला अफजाई, कही ये बड़ी बात!

Published
Paris Olympic 2024
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के बाहर होने पर उनकी हौसला अफजाई की है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, “विनेश फोगट की ओलंपिक में हार ने निश्चित रूप से लाखों भारतीयों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। उनका खेल करियर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने विश्व चैंपियन को हराने का गौरव हासिल किया है। यह दुर्भाग्य उनके शानदार करियर में एक अपवाद मात्र है, जिससे मुझे यकीन है कि वह फिर से जीत हासिल करेंगी और हमेशा की तरह विजेता बनेंगी। हमारी शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ हैं।”

विनेश फोगाट की बीगड़ी तबीयत

2024 पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को एक अनचाहे मोड़ का सामना करना पड़ा है। विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस घटनाक्रम से पूरी खेल बिरादरी में शोक और हड़कंप मच गया है। उनके परिवार ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और कहा है कि यह सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की साजिश हो सकती है।

विनेश फोगाट को हाल ही में डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण खेल गांव के पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि उनकी तबियत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Hospitalized: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती