Paris Olympic 2024: पेरिस में बदहाल व्यवस्था से भारतीय एथलीट्स परेशान, खेल मंत्रालय ने लगवाएं AC

Published

Paris Olympic 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक कुल 3 मेडल अपने नाम किए हैं। कल भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल के रिकॉड को तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत की यह जीत ऐतिहासिक थी, लेकिन सबसे रोचक खबर तब सामने आई जब इंडियन एथलीट्स को एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि भारतीय टीम को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

असल में ओलंपिक के खेल गांव में इस बार व्यवस्था काफी दयनीय है यहां कई देशों के खिलाड़ीयों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खिलाड़ियों को गर्मी के साथ-साथ गंदे बाथरूम भी इस्तेमाल करने पड़े हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की समस्या का हल खेल मंत्रालय ने निकाल दिया है।

भारतीय टीम को खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए कमरे में एसी लगवा दी है जिससे अब खिलाड़ियों को आराम मिला है, आपको बता दें कि पेरिस में इस वक्त 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रह रहा।