Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Published
Paris Olympic 2024
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: भारतीय शूटर मनु भाकर ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि मनु भाकर भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर हैं।

आइए जानते है मनु भाकर के बारे में

मनु भाकर का यह सफर इतना आसान नहीं रहा है। यह मनु भाकर का दूसरा ओलंपिक है। मनु ने पिछले ओलंपिक यानी टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था। लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड के समय पिस्टल में कुछ खराबी हो गई थी। जिस कारण वह मेडल नहीं जीत सकी। लेकिन इस बार मनु ने दमदार प्रदर्शन दिखाया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक ऐतिहासिक पदक। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।”