Paris Olympic 2024: इतिहास रचते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट, मनु भाकर को दी बधाई

Published
Paris Olympic 2024
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले में मनु भाकर ने ब्रॉनंज पर निशाना साधा और भारत की झोली में पहला मेडल डाला। मनु भाकर भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर हैं। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुएं।”