Paris Olympics 2024: “एक ऐसी उपलब्धि जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी”… भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बोले PM मोदी

Published
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “ये भारत के लिए एक ऐसी जीत है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

अमित शाह ने ट्वीट कर क्या कहा?

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “क्या शानदार प्रदर्शन है! ParisOlympics2024 में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और बेदाग खेल भावना इस खेल के लिए एक नया उत्साह जगाएगी। आपकी उपलब्धि ने तिरंगा का गौरव बढ़ाया है।@TheHockeyIndia”

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ट्वीट कर दी बधाई