Paris Olympics 2024: हॉकी में भारत ने स्पेन को हराया, ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

Published
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। आज यानी 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। बता दें कि भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक पर जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने टोक्यो गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था।

पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस हॉकी में टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में अभी तक कुल 4 मेडल आ चुके हैं। गोल्ड जीतने के अपने लक्ष्य से चूकने के बाद, हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी इंडिया ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था।