Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ट्वीट कर दी बधाई

Published
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। आज यानी 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। भारत की इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! यह पाँच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया!

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: हॉकी में भारत ने स्पेन को हराया, ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम