Parliament Monsoon Session 2024: “जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था, वैसा ही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है”- राहुल गांधी

Published
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Parliament Monsoon Session 2024: राहुल गांधी ने कहा कि मैं खुद से ये सवाल पूछ रहा था कि आखिर ये डर इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है। BJP में मेरे दोस्त, मंत्री, किसान, कार्यकर्ता और युवा डरे हुए हैं। इसके बारे में मैंने काफी सोचा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को ‘चक्रव्यूह’ में फंसा कर मारा था। मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पता चला कि ‘चक्रव्यूह’ का दूसरा नाम होता है ‘पद्मव्यूह’- जिसका अर्थ है ‘कमल निर्माण’। ‘चक्रव्यूह’ कमल के फूल के आकार का है। 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं।

अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है – युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वही किया जा रहा है। आज भी ‘चक्रव्यूह’ के केंद्र में 6 लोग हैं। जैसे पहले 6 लोग कंट्रोल करते थे वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं -नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप के बाद राहुल गांधी ने कहा, “।अगर आप चाहते हैं तो मैं एनएसए, अंबानी और अडानी का नाम हटा देता हूं और सिर्फ 3 नाम लूंगा।”