कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है- किरेन रिजिजू

Published

Parliament Monsoon Session 2024: बीते दिन 30 जुलाई को लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बयानबाजी की, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो लोग दिन-रात जाति-जाति करते हैं, उन्हें अपनी जाति का पता नहीं” अनुराग ठाकुर के इस बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। वहीं आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है- किरेन रिजिजू

वहीं इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये को गलत बताया। साथ ही आगे कहा, “हम इसका खंडन करते हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, दिनभर जाति-जाति करते है। लेकिन अगर किसी ने उनसे जाति पूछ ली तो देखिए कैसे करते है। किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने देश की सेना का मनोबल गिराया है। कांग्रेस देश में हिंसा और अराजकता भड़काने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस देश को कमजोर करने का काम कर रही है। हम लोग रूल्स और रेग्युलेशन के साथ जाएंगे।

लोकसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित

संसद में विपक्ष के सदस्यों ने वी वांट कास्ट सेंसस लिखे पोस्टर भी लहराए। वहीं हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।