Parliament Monsoon Session 2024: मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू

Published
Parliament Monsoon Session 2024

Parliament Monsoon Session 2024: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 9 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर सकती हैं।

24 जून से शुरू हुआ था 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

बता दें, 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 3 जुलाई तक चला। सत्र के पहले तीन दिनों के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली साथ ही लोकसभा अध्यक्ष को चुना गया।

लेखक-प्रियंका लाल