अलर्ट! राजस्थान में कल से बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप, सुनवाई नहीं हुई तो बढ़ सकती है हड़ताल

Published

राजस्थान: राजस्थान के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से 2 दिन के लिए पेट्रोल पंप को बंद करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा इस बात का सबूत है कि पेट्रोल-डीजल के दामों की मार केवल आम आदमी ही नहीं झेल रहा है। इंधन पर बढ़े दामों की मार पेट्रोल पंप संचालक भी झेल रहे हैं। वैसे तो देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं, लेकिन इस वक्त राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यही कारण है कि राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ऐसा नहीं है कि राजस्थान में ये पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी कई बार प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद हुए हैं और महंगाई का तगड़ा विरोध हुआ है। लेकिन इस बार हड़ताल लंबी चल सकती है।

खबर है कि 10 मार्च से राजस्थान के पेट्रोल पंप की हड़ताल, आज रात 12:00 से शुरु हो जाएंगी। राजस्थान के सभी पेट्रोल पंप, 12 मार्च तक बंद रहने वाले हैं। साथ ही अगर मांगे नहीं मानी गईं तो हड़ताल 12 के बाद भी बढ़ सकती है।

बता दें कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा ये हड़ताल, वेट कम को लेकर की जा रही है। क्योंकि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वेट लगता है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी हड़ताल की गई थी।