नेपाल में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, सभी की दर्दनाक मौत!

Published

Plane Crash in Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में स्टाफ के साथ 19 लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, सभी की मौत हो गई है। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान में सवार यात्रियों की सूची

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाला विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में क्रू मेंबर सहित 19 लोग सवार थे। जहाज के पायलट एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार बना हुआ है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

लेखक-प्रियंका लाल