PM Modi: BJP सदस्यता अभियान शुरू, PM मोदी बने भाजपा के पहले सदस्य

Published
PM Modi
PM Modi

PM Modi: बीजेपी ने 2 सितंबर को “संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024” लॉन्च किया है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

इस दौरान भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया। लेकिन इतनी श्रद्धा से पेंट किया कि विश्वास था ये दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।”

पीएम मोदी हुए भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भावुक होते हुआ कहा, “हमारे पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के मुद्दों के लिए सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते थे। इसलिए वे जेल जाते और बाहर आते रहे। 50 साल पहले, जनसंघ के लोग अहमदाबाद में ‘सत्याग्रह’ कर रहे थे और इतने सारे लोगों को सिर्फ आंदोलन करने के लिए जेल में डाल दिया गया था। जेल गई एक महिला कार्यकर्ता ने अपने 9 महीने के बच्चे के साथ एक महीना जेल में बिताया। इस तरह भाजपा यहां तक ​​पहुंची और जिन लोगों ने यह अपराध किया उन्हें सत्ता का इतना लालच था।”

भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस सदस्यता अभियान के दौरान, संगठनात्मक संरचना। इसी अवधि के दौरान, राज्य विधानसभाओं और लोकसभा में 33% आरक्षण लागू हो चुका होगा। अगर इस अवधि में महिलाओं के लिए यह 33% आरक्षण आने वाला है, तो मैं अपने सदस्यता अभियान में उन सभी लोगों को शामिल करूंगा, जो अधिक से अधिक महिलाओं को विजयी बनाकर उन्हें विधायक और सांसद बना सकें।””

यह भी पढ़ें: AP Dhillon: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी!