PM Modi in FinTech Fest: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी ने लिया भाग, विपक्ष पर साधा निशाना… कहीं बड़ी बात! 

Published
PM Modi in FinTech Fest
PM Modi in FinTech Fest

PM Modi in FinTech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में भाग लिया। वे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 (PM Modi in FinTech Fest) को संबोधित किया इस दौरान पीएम मोदी ने कहा भारत में अभी त्योहारों का मौसम है और अभी अभी हमने जन्माष्टमी मनाई है और खुशी देखिए कि हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है।

“फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “इस त्योहारों के मौसम में ये ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 हो रहा है वो भी हमारे सपनों के नगरी मुंबई में हो रहा है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” पिछले 10 सालों में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश हुआ है। हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि हुई है।”

विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जोरी राशि, जनधनबैंक खातों ने भारत में कमाल कर दिया है। पहले कुछ लोग पूछते थे और संसद में खड़े होकर पूछते थे कि भारत में बैंक के ज्यादा शाखा नहीं है, गांव-गांव बैंक उपलब्ध नहीं है, इंटरनेट नहीं , बिजली नहीं है तो फिनटेक क्रांति कैसी होगी? और मुझ जैसे चाय वाले को पूछा जाता था। लेकिन आज देखिए, एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता करीब 94 करोड़ हो गए हैं।

“53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते”

आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड न हो। आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं। यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।”

दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बड़ा उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” जन धन, आधार और मोबाइल की इस ट्रिनिटी ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है। कभी लोग कहते थे कि नकद ही राजा है, आज दुनिया का करीब-करीब आधा वास्तविक समय डिजिटल लेनदेन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है।”

“जन धन योजना के 10 साल पूरे”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” अभी 2 दिन पहले ही जन धन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। जन धन योजना महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनी है। इस योजना में करीब 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं। इन खातों ने महिलाओं के लिए बचत और निवेश के लिए नए अवसर बनाए हैं।”

यह भी पढ़ें: Pakistani Blogger Asma Batool: पाकिस्तानी ब्लॉगर को कविता लिखना पड़ा भारी, ईशनिंदा का आरोप… हुई गिरफ्तार