PM Modi in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बेईमान और धोखेबाज है INC

Published
PM Modi in Kurukshetra
PM Modi in Kurukshetra

PM Modi in Kurukshetra: पीएम मोदी आज यानी 14 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को संबोधित किया। साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता।

बेईमान और धोखेबाज है कांग्रेस पार्टी- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा “कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है। कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? कर्नाटक और तेलंगाना में विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस कट्टर बेईमान पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की एक ही नीति है- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो। इसी तरह आप पंजाब की हालत देखिए, क्या कर दी है।”

MSP पर PM ने कांग्रेस से पूछा सवाल

कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती?” ये लोग एमएसपी को लेकर कितना शोर मचाते हैं, जबकि हमारा हरियाणा देश का वो राज्य है, जो 24 फसलें एमएसपी पर खरीदता है। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं, वो लोग कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं? वहां किसानों को कितना एमएसपी देते हैं? भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।”

कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य- PM मोदी

PM मोदी ने कहा “कांग्रेस आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने का समर्थन कर रही है। यानि, कुछ साल पहले तक, वहां हरियाणा के हमारे वीर सैनिकों पर जो पत्थर चलते थे, कांग्रेस उस दौर को वापस लाना चाहती है। कांग्रेस आतंक और अलगाव के उस कालखंड को वापस लौटाना चाहती है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।”

आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गांधी जी हमेशा सत्य की वकालत करते थे। आजादी के बाद कुछ सालों तक कांग्रेस पर महात्मा गांधी के संस्कारों को असर रहा लेकिन आज ये वो पुराने वाली कांग्रेस नहीं है। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है।”

ओबीसी और आदिवासी विरोधी कांग्रेस का परिवार- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “भारत में सबसे बड़ा दलित, ओबीसी और आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि अगर सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। यही इस परिवार की सच्चाई है। नेहरू जी जब पीएम थे, तो उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था और इतना ही नहीं। नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी खराब हो जाएगी।

नेहरू जी ने ओबीसी आरक्षण के लिए गठित काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कांग्रेस कान खोलकर सुन ले, जब तक मोदी है, तब तक बाबा साहेब अंबेडकर के दिए आरक्षण में से रत्ती भर भी लूट करने नहीं दूंगा, हटाने नहीं दूंगा… ये मोदी की गारंटी है।”

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election: हरियाणा में लगेगी BJP की हैट्रिक- कुरुक्षेत्र में PM मोदी का दावा