PM Modi in Uttar Pradesh: सहारनपुर की रैली में गरजे पीएम, बोले- ‘यूपी में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हुई’

Published
Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

PM Modi In Uttar Pradesh: केंद्र की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए बीजेपी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में ली है। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। चुनावी संग्राम में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले किए।

पीएम मोदी ने राम राम के साथ लोगों का अभिवादन किया और विपक्ष पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ है ये लोग शक्ति को मिटाना चाहते हैं। पीएम ने पूछा कि क्या शक्ति को कोई खत्म कर सकता है? पीएम ने कहा कि जिन्होंने सत्ता को नष्ट करने का काम किया है वो इतिहास में दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर पीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हुई है।

‘BJP राष्ट्रनीति पर चलती है’

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि आज भारत की आवाज पूरी दुनिया में सुनी जा रही है। भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। भाजपा का लक्ष्य सबका साथ और सबका विकास है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर काम करती है। पार्टी ने अपने संकल्पों को राजनीति से दूर राष्ट्रनीति की ओर रखा है।

लेखक: करन शर्मा