PM Modi Mann Ki Baat: PM मोदी आज 113वीं बार करेंगे “मन की बात”

Published
PM Modi Mann Ki Baat
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे 113वीं बार “मन की बात कार्यक्रम” करने वाले हैं। इससे पहले 28 जुलाई को “मन की बात” कार्यक्रम (PM Modi Mann Ki Baat) का 112वां संस्करण किया गया था। उस दौरान पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी।

“मन की बात” 11 विदेशी भाषाओं में

“मन की बात”, पीएम मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वे देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, अरबी, फारसी समेत अन्य विदेशी भाषाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी जनता से सीधे जुड़ते हैं

“मन की बात” कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 5 सौ से ज्यादा ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा भी किया जाता है। पीएम मोदी अपने इस खास कार्यक्रम के द्वारा जनता से सीधे जुड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। इस कार्यक्रम पर कुछ ऐसे लोगों को भी बुलाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दिया हो।

यह भी पढ़ें: PM Modi: PM मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा, जानें क्या है पूरा शेड्यूल?