जब दुनिया से लोग भारत आते हैं, तो वे कहते हैं ‘भारत बदल रहा है’- PM मोदी

Published

PM Modi Moscow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जुलाई मंगलवार यानी आज रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 10 वर्षों में देश ने जो विकास की गति हासिल की है, उसे देखकर दुनिया आश्चर्यचकित है। जब दुनिया से लोग भारत आते हैं, तो वे कहते हैं ‘भारत बदल रहा है’। वे कहते हैं भारत के परिवर्तन को, भारत के पुनर्निर्माण को स्पष्ट रूप से देख पा रहे हैं, जब भारत G20 जैसे सफल आयोजन करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है, ‘भारत बदल रहा है’, जब भारत केवल 10 वर्षों में अपने हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करता है। तो दुनिया कहती है, ‘भारत बदल रहा है।’ जब भारत सिर्फ 10 वर्षों में 40,000 किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करता है, तो दुनिया को भी भारत की ताकत का एहसास होता है, वे कहते हैं कि देश बदल रहा है।”

लेखक-प्रियंका लाल