PM Modi Russia Visit Live: सर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, मॉस्को में PM मोदी ने याद किया पुराना गाना

Published

PM Modi Russia Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी यात्रा के दौरान अपने भारतीय और रूसी अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के समृद्ध संस्कृतिक और अर्थात्मक जीवन में गहरे बंधनों का संदेश दिया। उन्होंने इस दोस्ती को “म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट” की मजबूत नींव पर बना बताया और इसे समर्थन दिया कि यह रिश्ता हमेशा पोजिटिव और स्थिर रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के गाने को भी जिक्र करते हुए कहा कि एक गाना तो यहां के घर घर में गाया जाता था। सर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी। यह गीत भले ही पुराना हो गया हो, सेंटीमेंट्स एवरग्रीन है। पुराने समय में राज कपूर और मिथून दा जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की संस्कृति की दोस्ती को मजबूत किया है। भारत और रूस के हमारे रिश्ते को हमारे सिनेमा ने आगे बढ़ाया है। आज आप सभी भारत और रूस के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहे हैं।