तीन दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे PM मोदी, रूस और ऑस्ट्रिया में दिग्गजों से करेंगे मुलाकात

Published
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

PM Modi to visit Russia: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जाएंगे। दोनों नेताओं का परस्पर हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का कार्यक्रम है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने की 9 और 10 तारीख को ऑस्ट्रिया जाएंगे। बता दें, पिछले 41 सालों में यह पहली किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यात्रा होगी। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी वहां के चांसलर कार्ल नेहम्‍मर के साथ भी बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापार प्रमुखों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मास्को और वियना में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

लेखक-प्रियंका लाल