PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी इसी सप्ताह जाएंगे यूक्रेन, मॉस्को-कीव के बीच सीधे मध्यस्थता नहीं करेगा भारत

Published
Prime Minister Narendra Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते युद्धग्रस्त यूक्रेन का दौरा करने यूक्रेन जाएंगे, विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रूस के साथ जारी जंग के बीच यह पीएम मोदी की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। बता दें कि पीएम ने करीब एक महीने पहले ही रूस का दौरा कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि यूक्रेन संकट का सैन्य समाधान संभव नहीं है। वहीं सूत्रों ने बताया कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच सीधे तौर पर मध्यस्थता नहीं करेगा। हालांकि वह दोनों देशों के बीच संदेश पहुंचाने में मदद कर सकता है।