PM Modi Rally Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरणों तक का मतदान संपन्न हो चुका है। 5 वें चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वहीं छठे चरण को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई यानी आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
PM मोदी का सुबह 8 बजे ओडिशा में रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 8 बजे ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। वहीं अब सुबह 10 :15 बजे पीएम मोदी ओडिशा के ढेंकानाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पीएम मोदी ओडिशा के कटक में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की ताबड़तोड़
ओडिशा के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3 बजे पश्चिम बंगाल के तमलुक में और शाम 4:45 बजे झाड़ग्राम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
लेखक-प्रियंका लाल