पुलिस ने चलाया ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान, जानिए कहा

Published

डिंडोरी/मध्य प्रदेश: पुलिस ने युवाओं को जागरुक करने के लिए ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन पर इस अभियान को शुरू किया गया है। 

यातायात पुलिस नेआमजन के बीच शांति, सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी चला रही है। इस तरह का एक अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ के रूप में जिले भर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी थाना यातायात निरी.गिरवर उइके,सूबेदार कुंवर सिंह उलाड़ी, सउनि. ओम सिंह ठाकुर और थाना स्टाफ ने रैपुरा हायर सेकेण्डरी स्कूल में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत स्कूली छात्र  छात्राओं को महिला सुरक्षा,सायबर क्राइम के साथ साथ यातायात जागरूकता के विषय में जागरूक किए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी गिरवर उइके ने बच्चों को अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि ये अभियान आपको अभिमन्यु बनाने के लिए है। जिसमें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, जैसे विकारों के लिए सजगता से काम करने की आवश्यकता है। सूबेदार कुअर सिंह ने अभिमन्यु अभियान के मूल उद्देश्य को समझाया साथ ही पुलिस किस प्रकार मददगार होती है यह भी युवाओं को बताया।

सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह ठाकुर ने युवाओं में सायबर अपराध,महिलाओं से संबंधित अपराध और यातायात से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी और समझाया की अपराध का पता चले तो चुप न रहे, आवाज उठाए, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस की मदद लें। साथ ही महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन और सायबर हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, राष्ट्रीय महिला आयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर का सही समय कैसे इस्तमाल करें। बच्चों को समझाने का उद्देश्य यह है कि बदलाव की शुरुआत पढ़ने वाले युवाओं से हो।

जागरूकता कार्यक्रम में रैपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आलोक जैन यातायात स्टाफ प्र.आर. जगत सिंह,शिवकुमार मौर्य सहित स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

लेखक: रोहन मिश्रा