Pornhub की पैरेंट कंपनी Aylo ने यौन तस्करी में शामिल, अब देना होगा 1.8 मिलियन डॉलर जुर्माना

Published

नई दिल्ली/डेस्क: पोर्नहब की पैरेंट कंपनी Aylo ने स्वीकार किया है कि उसने यौन तस्करी की शिकार महिलाओं से पैसे कमाए हैं। इस अपराध के लिए Aylo को 1.8 मिलियन डॉलर का जुर्माना देना होगा। आयलो ने स्वीकार किया है कि उसने उन महिलाओं के एडल्ट वीडियो होस्ट किए, जिन्हें एक प्रोडक्शन कंपनी ने सेक्स एक्ट करने के लिए मजबूर किया गया था।

आयलो ने पीड़ित महिलाओं को 1.8 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का समझौता किया है। इसके बाद, उसे तीन साल तक निगरानी का सामना करना पड़ेगा और अगर वह मुआवजा देती है और तीन साल तक इस अपराध में शामिल नहीं होती है, तो उसके खिलाफ आरोप हटा दिए जाएंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आयलो ने स्वीकार किया है कि उसे 2017 से 2019 के बीच पोर्नोग्राफिक कंटेंट दिखाने के लिए एक प्रोडक्शन कंपनी से पैसे मिले थे, जिसमें कुछ वीडियो उन महिलाओं के थे जिन्होंने अपनी सहमति नहीं दी थी।

2016 में कई महिलाओं ने शिकायत की थी और आयलो को ये पता था कि उनके वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए जा रहे थे जिनकी सहमति नहीं थी। 2019 में आयलो ने प्रोडक्शन कंपनी के सभी वीडियो पोर्नहब से हटा दिए थे, लेकिन कुछ अन्य यूजर्स द्वारा वीडियो फिर से पोस्ट किए गए थे।

लेखक: करन शर्मा