रामलला के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Published
president in ayodhya

President In Ayodhya: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या दौरे पर हैं और इस वक्त वो रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर पूजा अर्चना की और फिर सरयू तट जाकर महाआरती में शामिल हुई। इससे पहले वो अयोध्या के एयरपोर्ट पहुंची जहां यूपी की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

दुल्हन की तरह सजी सरयू तट

द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर अयोध्या के सरयू तट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आपको बता दें कि आज राष्ट्रपति अयोध्या दौरे पर हैं और उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। हनुमानगढ़ी पहुँचने पर मंदिर के पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी का गदा और चांदी का राम दरबार भेंट किया।

लेखक – आयुष राज