International Yoga Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग, देशवासियों को दी बधाई

Published

International Yoga Day 2024: आज देश समेत दुनियाभर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने भी भाग लिया और लोगों के साथ योग किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष योग सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से कुछ तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योग करते हुए दिखाई दे रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक संदेश के माध्यम से कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व समुदाय, विशेषकर भारत के साथी नागरिकों को बधाई। योग मानवता के लिए भारत का अनूठा उपहार है। बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए, योग आज कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।”