राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगी दर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Published
President Droupadi Murmu

President will visit Ram Mandir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 मई को अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आज शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्वागत करेंगी।

सबसे पहले 4:50 बजे राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी के दर्शन और पूजन करेंगी। फिर 5:45 पर सरयू घाट पर पहुंच कर सरयू आरती में शामिल होंगी। 6:45 बजे वो राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगी और रामलला के दर्शन और आरती करेंगी। इसके बाद 7:15 बजे राष्ट्रपति कुबेर टीला पहुंचेंगी। जहां वो कुबेर टीला के दर्शन और पूजन करेंगी। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लेखक- प्रियंका लाल