राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Published

President Droupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी पहुंची। फिजी पहुंचने पर फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। वहीं फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रपति के एक्स हैंडल ने जानकारी देते हुए तस्वीरें साझा की और लिखा, “फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। यह फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है।”

फिजी के बाद राष्ट्रपति करेंगी न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते की यात्रा

‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ पुरस्कार फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 8 और 9 अगस्त को न्यूजीलैंड जाएंगी। इस दौरान वे गवर्नर जनरल सिंडी किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी, साथ ही प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते जाएंगी।