नई दिल्ली। मालदीव के President Mohamed Muizzu और मालदीव की पहली महिला, साजिदा मोहम्मद भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुइज़ू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
President Mohamed Muizzu का दूसरा भारत दौरा
गौरतलब है कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति-वर्धन सिंह President Mohamed Muizzu के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर 6-10 अक्टूबर तक मुइज़ू भारत यात्रा पर है। इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज़ू का यह दूसरा भारत दौरा हैं।
राष्ट्रपति मुइज़ू ने लिए भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत निर्णय
उल्लेखनीय है कि पहले की परंपरा के अनुसार लगभग हर मालदीव राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में करता था,लेकिन मुइज़ू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इसको बदल दिया। सत्ता में आने के बाद से मुइज़ू सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत रहे हैं।
-गौतम कुमार