राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी ओडिशा का दौरा

Published

दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 और 11 फरवरी को ओडिशा में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मु भुवनेश्वर में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी, उसके बाद भुवनेश्वर में स्थित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दिक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार द्रौपदी मुर्मु अपने दौरे के दुसरे दिन 11 फरवरी को कटक के ICAR राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगी।