30 मार्च को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी ‘भारत रत्न’, राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

Published

नई दिल्ली/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान करने वाले पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत, भारतीय सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी, पीवी नरसिंह राव, कर्पुरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

समारोह 30 मार्च को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारत रत्न से जुड़े मेडल और प्रशस्ति पत्र उन्हीं के परिवार जनों को सौंपे जाएंगे। लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य को देखते हुए, उनकी समारोह में उपस्थिति की संभावना कम है।

समारोह में ये पांच विभूतियां सम्मानित की जाएगी

  • लालकृष्ण अडवाणी: राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक
  • पीवी नरसिंह राव: समाजवादी आंदोलन के पुरोधा
  • कर्पुरी ठाकुर: आर्थिक उदारीकरण के माध्यम से भारत के विकास के युग का सूत्रपात
  • चौधरी चरण सिंह: किसानों के सबसे बड़े नेता
  • एमएस स्वामीनाथन: भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले

इस समारोह का विशेष रूप से महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य से होने की संभावना है, जैसा कि कई नेताओं के नाते इस समारोह में सम्मानित किए जाने वाले हैं।

लेखक: करन शर्मा