Priyanka Chopra: देसी गर्ल मना रही है आज अपना 42वां जन्मदिन, पति निक जोनस ने ऐसे किया विश

Published
Priyanka Chopra or Nick Jonas
Priyanka Chopra or Nick Jonas

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। पीसी अपने पति के साथ यूएस में रहती है। दोनों को फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ देखा गया था। वहीं प्रियंका के जन्मदीन के मौके पर उनके पति निक जोनस से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

पति निक जोनस से ऐसे किया विश

इसके साथ ही निक ने प्रियंका की कई अनदेखी तस्वीरें भी साझा की है। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के लिए अपनी फीलिंग्स को साझा किया है। निक ने लिखा, आप वो महिला हैं, जिसे पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। जन्मदिन मुबारक माई लव।

निक ने प्रियंका के संग की तस्वीरें साझा

प्रियंका को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके पति निक जोनस से उनके साथ 4 तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका स्विमिंग पूल में बैठकर मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक समुद्र के किनारे एक दुसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरे तस्वीर में प्रियंका बैंच पर बैठकर पोज दे रही हैं। वहीं चौथी तस्वीर में प्रियंका निक जोनस का हाथ पकड़ कर झूमती हुई नजर आ रही हैं।

लेखक: रंजना कुमारी